राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 : Rastriya Khel Puraskar 2022
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 : दोस्तों खेल मानव जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, आज के समय में इसके बिना मानव जीवन की कल्पना करना बहुत ही मुश्किल है।खेल हमारे जीवन को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करता है, चाहे वह मनोरंजन के साधन के रूप में, देश के नाम को गौरवान्वित करने के रूप में, प्रसिद्धि पाने के तरीके या फिर अपने जीवन को बेहतरी की ओर ले जाने के लिए एक जीविकोपार्जन के रूप में हो।
इसी कारण समय-समय पर खेलों को प्रोत्साहन एवं उसके विकास के लिए सरकार, संस्था या व्यक्ति के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनकी मेहनत, खेल भावना एवं लगन को सम्मानित किया जाता है।

30 नवंबर को राष्ट्रपति सुश्री द्रोपदी मुर्मू के द्वारा दिया जाएगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
पिछले ही दिनों 14 नवंबर को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा की, यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति सुश्री द्रोपदी मुर्मू के द्वारा 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह का आयोजन कर प्रदान की जाएगी।
Note :- युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर तथा युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक हैं।
ऑनलाइन माध्यम के द्वारा लिया गया आवेदन
इस पुरस्कार के लिए संस्था, कोच या खिलाड़ी का आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एक विशेष पोर्टल के द्वारा लिया गया।
पुरस्कार की घोषणा प्राप्त आवेदनों पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिर्वित न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश पर की गई।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा कुल 6 क्षेत्रों में की गई है। जो कि इस प्रकार है :-
1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022
पहले यह पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, यह भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है इसकी शुरुआत 1991 92 में किया गया, इसमें एक मेडल एक प्रशस्ति पत्र तथा
25 लाख की धनराशि दी जाती है। यह पुरस्कार खिलाड़ी द्वारा पिछले 4 वर्षों में शानदार एवं सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
2022 के लिए पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को दिया गया।
शरथ कमल का संबंध तमिलनाडु राज्य है इन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 4 पदक जिते तथा समापन कार्यक्रम के भारतीय ध्वजवाहक भी रहे।
2. अर्जुन पुरस्कार 2022
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है, इसकी शुरुआत 1961 में की गई। इसमें एक अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र तथा 15 लाख की धनराशि दी जाती है। यह पुरस्कार पिछले 4 वर्षों में खिलाड़ियों की अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल भावना एवं अनुशासन के लिए दिया जाता है।
वर्ष 2022 में यह पुरस्कार कुल 25 खिलाड़ियों को दिया गया :-
खिलाड़ियों के नाम | खेल |
---|---|
लक्ष्य सेन | बैडमिंटन |
एल्थोस पाल | एथलेटिक्स |
अविनाश सेबल | एथलेटिक्स |
निखत जरीन | बॉक्सिंग |
सीमा पूनिया | एथलेटिक्स |
प्रणय एचएस | बैडमिंटन |
अमित कुमार | बॉक्सिंग |
भक्ति प्रदीप | शतरंज |
आर प्रज्ञानंद | शतरंज |
दीप ग्रेस एक्का | हॉकी |
सुशीला देवी | जुडो |
साक्षी कुमारी | हॉकी |
नयन मोनी सैकिया | लॉन बॉल |
सागर कैलाश | मलखंब |
एलावेनील कलारिवान | निशानेबाजी |
ओमप्रकाश मिठारवाल | निशानेबाजी |
विकास ठाकुर | भारतोलन |
अंशु मलिक | कुश्ती |
श्रीजा अकुला | टेबल टेनिस |
स्वप्निल संजय पाटील | पैरा बैडमिंटन |
जैरलिन अनिका जे | डेफ बैडमिंटन |
सरिता कुमारी | कुश्ती |
परवीन | वूशु |
मानसी गिरीश चंद्र जोशी | पैरा बैडमिंटन |
तरुण ढिल्लो | पैरा बैडमिंटन |
3. द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022
यह पुरस्कार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच (गुरु) को दिया जाता है, इसकी शुरुआत 1985 में हुआ।
पुरस्कार दो श्रेणी में दिया जाता है:-
i. आजीवन उपलब्धि श्रेणी 2022
इसमें एक द्रोणाचार्य की मूर्ति, प्रशस्ति पत्र तथा 15 लाख की धनराशि दिया गया।
2022 के लिए यह पुरस्कार तीन लोगों को दिया गया है :-
खिलाड़ियों के नाम | खेल |
---|---|
दिनेश जवाहर लाड | क्रिकेट |
विमल प्रफुल्ल घोष | फुटबॉल |
राज सिंह | कुश्ती |
ii. रेगुलर श्रेणी 2022
इसमें द्रोणाचार्य की मूर्ति, प्रशस्ति पत्र तथा 10 लाख की धनराशि दी जाती है।
2022 के लिए पुरस्कार चार लोगों को दिया गया :-
खिलाड़ियों के नाम | खेल |
---|---|
जीवन जोत सिंह तेजा | तीरंदाजी |
मोहम्मद अली कमर | मुक्केबाजी |
सोमा सिद्धार्थ शिरूर | पैराशूटिंग |
सुजीत कुमा | कुश्ती |
4. ध्यानचंद अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स
यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धि के लिए दिया जाता है, इसकी शुरुआत 2002 में किया गया, इसमें एक प्रशस्ति पत्र 1 सेरेमिनीयल ड्रेस तथा 10 लाख की धनराशि दी जाती है।
यह पुरस्कार 2022 के लिए चार लोगों को दिया गया :-
खिलाड़ियों के नाम | खेल |
---|---|
अश्विनी अंकुजी सी | एथलेटिक्स |
धर्मवीर सिंह | हॉकी |
बी सुरेश | कबड्डी) |
बहादुर गुरुंग | पैरा एथलेटिक्स |
5. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद पुरस्कार
इसकी शुरुआत में 1956 -57 में की गई, इसमे की 15 लाख धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाता है।
यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
2022 के लिए यह पुरस्कार एक विश्वविद्यालय को दिया गया है :-
- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर |
- इस पुरस्कार को सबसे अधिक 23 बार जीतने का रिकॉर्ड गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का ही है।
6. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
यह पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति, संस्था या सरकारी संस्था को देती है, जो खेल के विकास के लिए प्रोत्साहन करती हो।
2022 के लिए यह पुरस्कार तीन संस्थाओं को दिया गया है |
- ट्रांसस्टेडिया इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड |
- कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी |
- लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन |
इन्हें भी पढ़ें :- भारतीय समृद्धि की नई प्रतीक, नादप्रभु केंपेगौड़ा की स्टेचू ऑफ़ प्रोस्पेरिटी |Statue Of Prosperity Banglore
FAQ
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार क्यों दिया जाता है ?
यह पुरस्कार खिलाड़ी द्वारा पिछले 4 वर्षों में शानदार एवं सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
2022 में मेजर ध्यान चंद्र खेल रत्न पुरस्कार किसे दिया गया ?
अचंता शरथ कमल को दिया गया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार |
अर्जुन पुरस्कार क्यों दिया जाता है ?
यह पुरस्कार पिछले 4 वर्षों में खिलाड़ियों की अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल भावना एवं अनुशासन के लिए दिया जाता है।