भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य संसदीय देश है, जहां पर राज्य( देश) का प्रमुख राष्ट्रपति तथा सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होते हैं। भारत राज्य की शक्ति को विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका में बांटा गया है।
भारत में द्वैध शासन प्रणाली भी है, जिसके अंतर्गत केंद्र स्तर पर केंद्र सरकार तथा राज्य स्तर पर राज्य सरकार शासन व्यवस्था चलाती है।
New CM Of Himichal Sukhvinder Singh Sukhu

सरकार प्रमुख (PM) का चुनाव जनता अप्रत्यक्ष रूप से जनप्रतिनिधि के माध्यम से करती है तथा जनप्रतिनिधि(MLA) का चुनाव भारत की जनता लोकतांत्रिक रूप से मतदान देकर करती है।
भारत का जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से एक विशाल देश होने के कारण यहां पर हर दो-तीन माह में किसी न किसी प्रकार का चुनाव होते ही रहता है।
हाल ही में भारत के 2 राज्य विधानसभा तथा एक नगर निगम चुनाव परिणाम सहित संपन्न हुए।
- गुजरात राज्य के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में ,156 सीट बीजेपी, 17 सीट कांग्रेस, 5 सीट आम आदमी पार्टी, एक समाजवादी पार्टी तथा तीन निर्दलीय को मिला।
- हिमाचल राज्य के विधानसभा चुनाव में 68 सीटों में से 40 सीट कांग्रेस, 25 सीट भाजपा को तथा तीन सीट निर्दलीय को मिला।
- दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीट में से 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी, 104 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, 9 सीटों पर कांग्रेस पार्टी तथा 3 सीटों पर निर्दलीय विजय रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए मुख्यमंत्री।
हिमाचल प्रदेश के 15 में मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को नियुक्त किया गया, राज्यपाल ने 11 अक्टूबर को शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा मलिकार्जुन खरगे भी उपस्थित रहे।
कौन है सुखविंदर सिंह सुक्खू
सुखविंदर सिंह सुक्खू :-
यह हिमाचल के नदौना विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं।
इनका जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल के हरिमपुर जिला के सैरा गांव में हुआ।
इनके पिता रसील सिंह हिमाचल सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर थे तथा माता संसार दाई घरेलू औरत हैं।
इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही तथा उच्च स्तरीय शिक्षा सरकारी कॉलेज संजौली शिमला से प्राप्त की, आगे इन्होंने लॉ की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पूरी की।
राजनीतिक जीवन :-
इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के विद्यार्थी इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया(NSUI) से की, (1998- 2008) तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने रहे, दो बार शिमला नगर निगम चुनाव भी जीते थे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू नदौना विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं (2003 – 2007, 2007 – 2012 2017 – 2022 तथा 2022 – जारी)।
2007 से 2012 तक कांग्रेस के मुख्य चुनाव सचेतक भी बने रहे तथा 2013 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
अब हिमाचल के 15 मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालेंगे।
Note :- मुख्यमंत्री के नियुक्ति राज्यपाल अनुच्छेद 164 के अंतर्गत करते हैं, जो समान्यता बहुमत दल का नेता होता या बहुमत प्राप्त नेता होता हैं। राज्य के बारे में जानकारी भारतीय संविधान के भाग 6 के अंतर्गत अनुच्छेद 152 से 237 में दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश :-
हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक पहाड़ी राज्य है, इसे 1956 में केंद्र शासित प्रदेश तथा 25 जनवरी 1971 को भारत के 18 वें राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यहां की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला तथा शीतकालीन राजधानी धर्मशाला है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हैं। यहां पर राज्यसभा की 3 सीट, लोकसभा की 4 सीट तथा विधानसभा के 68 सीट है।
यहां की कुल आबादी 73 लाख के करीब है इसका क्षेत्रफल 55673 वर्ग किलोमीटर है।
हिमाचल सेब उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है।
शिमला,मनाली,धर्मशाला, मंडी यहां के प्रसिद्ध एवं दर्शनीय स्थल है।
तिब्बती गुरु दलाई लामा का निवास स्थान हिमाचल के धर्मशाला में ही है।
भारतीय निर्वाचन आयोग:-
भारतीय निर्वाचन आयोग का राष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा तथा विधानसभा का चुनाव करवाती है। इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 का हुआ। वर्तमान में यह 3 सदस्य आयोग है।
जिसमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त तथा दो चुनाव आयुक्त है। वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार तथा अन्य चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे तथा श्री अरुण गोयल हैं। इनका कार्यकाल 6 वर्ष तथा अधिकतम उम्र मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए 65 वर्ष तथा अन्य चुनाव आयुक्त के लिए 62 वर्ष है।
संविधान में इसकी चर्चा भाग 15 के तहत अनुच्छेद 324 से लेकर 329 में है।
भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन तथा प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त रामादेवी थी।
भारत में लोकसभा एवं राज्यसभा के कुल सीटें
वर्तमान में भारत में कुल लोकसभा की सीट 550 है जिनमें 7 सीट पाक अधिकृत कश्मीर के लिए रिक्त छोड़े जाते हैं तथा 543 सीटों पर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होते हैं।
भारत में राज्यसभा की कुल सीट 250 है, जिसमें 5 सीट पाक अधिकृत कश्मीर के लिए रिक्त छोड़ी जाती है तथा 245 में से 12 सीटों पर राष्ट्रपति के द्वारा सदस्यों की नियुक्ति की जाती है, बचे 233 सीटों पर राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव करवाया जाता है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट, राज्यसभा की 31 सीट, विधानसभा के 403 सीट तथा विधान परिषद के 100 सीट है जो कि अन्य सभी राज्यों की तुलना में अधिकतम है।
हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी, अगर हमसे कुछ गलती हुई हो तो हमें कमेंट में जरूर बताएं |इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर ज्वाइन हो सकते हैं |
इन्हें भी पढ़ें :- IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने ‘सिंधुजा-I’ ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर विकसित किया
G 20 शेरपा की बैठक उदयपुर में, भारत करेगा 2023 की मेजबानी। 1st G20 Sherpa Metting In Udaipur
Important Links :-
Join Our Telegram Group | Click Here |
Join Our WhatsApp Group | Click here |
FAQ
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन है ?
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू है |
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल कितने सीट जीते ?
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 156 सीट जीते |
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म कब और कहां हुआ ?
इनका जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल के हरिमपुर जिला के सैरा गांव में हुआ।
हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री कौन है ?
सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल राज्य के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती ?
हिमाचल राज्य के विधानसभा चुनाव में 68 सीटों में से 40 सीट कांग्रेस, 25 सीट भाजपा को तथा तीन सीट निर्दलीय को मिला।