corona news,corona new update,corona china,corona virus,corona deaths,corona vaccine,corona india
Covid-19 Omicrone BF.7 Varient : वर्ष 2019 के अंत में लोगों को कोविड-19 नामक बीमारी उत्पन्न होने की सूचना मिली, चीन के वुहान लैब से उत्पन्न यह बीमारी साल 2020 के आरंभ से भारत समेत विश्व के तमाम देश में तेजी फैलना शुरू हुआ और विश्व भर में भयंकर तबाही मचाई भारत में 5 लाख से अधिक तथा विश्व भर में करीब 70 लाख लोगों ने अपने जान गवाई तथा विश्व के करोड़ों लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपंग बना दिया।
यह वायरस से फैलने वाली बीमारी में ना जाने कितने लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया। कई देशों की अर्थव्यवस्था को डूबा दिया, लोगों को बेरोजगार कर दिया एवं घरों में रहने पर मजबूर कर दिया।
Covid-19 Omicrone BF.7 Varient

यह बीमारी एक बार में ही नहीं बल्कि कई चरणों में आकर लोगों को तड़पाया।
इस भयंकर त्रासदी से लोगों का कड़े नियम, प्रतिबंध एवं वैक्सीनेशन के कारण धीरे-धीरे बाहर आना शुरू हुआ,
लोगों का जीवन धीरे-धीरे पहले जैसी होनी आरंभ हुई, अब लगा जैसे कि बीमारी समाप्त हो गई परंतु सही नहीं है।
पिछले कई दिनों से चीन में करोना मरीजों की संख्या में अत्यधिक और अचानक बढ़ोतरी को लेकर विश्व भर में चिंतनीय एवं विचारणीय मुद्दा बन गया है।
चीन से लगातार कई दिनों से लाखों की संख्या में नए मरीज तथा हजारों की संख्या में मृत्यु की खबरें आ रही है।
करोना के नए मरीजों की संख्या कोविड-19 के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब वैरीअंट BF.7 के कारण बढ़ रही है।
पिछले दिनों भारत में मरीज मिले जिनमें दो गुजरात तथा दो उड़ीसा राज्य में पाया गया।
इस नए सब वैरीअंट के मरीज चीन तथा भारत के अलावा जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस,यूके में भी देखने को मिले हैं।
कोविड-19 वायरस को SARS co 2 (severe acute respiratory syndrome corona virus 2) भी कहा जाता है, यह एक RNA virous है।
चीन की स्थिति :-
- विशेषज्ञों की मानें तो 90 दिनों के अंदर चीन में करीब 60% लोगों को कोविड-19 की संभावना है तथा 10 लाख लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है |
#Corona #orgy in #China,#patients #Lying on the #floor. This #Video will #shock your #Heart…
— Shiv Kumar Maurya (@ShivKum60592848) December 21, 2022
#chinacovid #China #CovidIsNotOver #COVID19 #Lockdown pic.twitter.com/Rxd7TalS0e
- चीन सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से कम नए मरीजों की संख्या बताई जा रही है परंतु स्थिति इसके विपरीत है इसका अंदाजा शमशान के पास बढ़ते मृतकों की संख्या से लगाई जा सकती है।
साथ ही चीन के 7 राज्यों की ब्लड बैंक में खून की कमी भी पुष्टि करती है कि स्थिति कितनी खराब है | बताया जा रहा है कि ब्लड बैंक में खून की संख्या 100% से घटकर 16% पर पहुंच चुकी है | इसी को देखते हुए चीन के सरकार ने छोटे-मोटे ऑपरेशनओं पर पाबंदी लगा दी है | - चीन में कोविड-19 से अस्पताल भरा पड़ा है और बेड ना मिलने के कारण जमीन पर मरीजों का इलाज हो रहा है |
- कहीं-कहीं तो कोविड-19 संक्रमित मेडिकल स्टाफ भी मरीजों का इलाज कर रहे हैं |
Join Our Telegram Group | CLICK HERE |
Join Our WhatsApp Group | CLICK HERE |
चीन में कोरोना फैलने के कारण :-
- चीन में कोविड केस बढ़ने की एक मुख्य वजह चीन सरकार की zero कोविड नीति फेल होना भी है | चीन में लोगों को ठीक करने के लिए Vaccination के जगह पर Isolation पर जोर दिया गया|
- चीन में लगाया जाने वाला वैक्सीनेशन का स्टैंडर्ड भी निम्न स्तर का पाया गया है।
यही sinovac और sinopharm वैक्सीनेशन पाकिस्तान तथा अन्य अफ्रीकी देशों में भी चीन के द्वारा भेजा गया है। - केवल 38% वयस्क आबादी को टीका लगाया गया है, हालांकि चीन का कहना है कि उन्होंने 90% आबादी को टीका लगाया है |
- इसका एक कारण यह भी है कि चीन में नागरिकों का प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता का सही से विकसित नहीं हो पाना।
भारत सरकार की सावधानी :-
- चीन से आने जाने वाली विमान में ज्यादा से ज्यादा कमी करना चाहिए, साथ ही आने वाला लोगो का सही से जांच हो उन्हें क्वारेंटाइन में रखना चहिए।
- स्वस्थ सुविधा, बेड, ऑक्सीजन, दवाई की सुविधा को तैयार रखना चाहिए।
- सभी राज्यों को सचेत करना चाहिए, लोगों को मास्क अनिवार्य करना चाहिए एवं भीड़भाड़ से बचना चाहिए।
- पिछले साल निर्मित संस्था INSACOG में नए नए मरीजों के जिनोम की जांच हो, ताकि नए varient का पता चले।
विश्व पर प्रभाव :-
चीन में करोना फैलने से वहां के लोग काम नहीं कर पाएंगे, जिससे उत्पादन में कमी आयेगी, global supply chain में गड़बड़ी होगी। जिससे आर्थिक मंदी की संभावना बढ़ेगी।
Note :- चीन को विश्व का फैक्ट्री कहा जाता है, यह विश्व के कुल उत्पादन का 30% अकेले करता है।
चीन से यह sub varient भारत समेत पूरी विश्व में फैल सकती है, जिससे तबाही हो जायेगी।
इसके ज्यादा फैलने से कही ऐसा सब varient न बने, जिसपर मौजूदा वैक्सीन काम ना करे।
Note:- corona वायरस के ज्यादा फैलने से उसके अंदर में मौजूद spike protein में बदलाव होने से नए प्रतिरूप बनता है, जिसे varient कहते हैं तथा इस प्रक्रिया को mutation कहते है।
रोकथाम का उपाय :-
- इसका रोकथाम का उपाय पहले के ही तरह परहेज है।
- भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए।
- बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
- लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा लेनी चाहिए और साथ ही बूस्टर डोज पर भी ध्यान देना चाहिए।
- अपने प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को मजबूत करना चाहिए।
- सबसे बड़ी बात यह है कि इस बीमारी को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ नियमों का पालन करें क्योंकि केंद्र एवं राज्य सरकार इस पर काफी सतर्क हो चुकी है ।
NOTE :- अगर आप भी संक्रमण से बचना चाहते हैं तो भारत सरकार द्वारा इस नई पहल का पालन जरूर करें 2 गज दूरी मास्क है जरूरी |
हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी, अगर हमसे कुछ गलती हुई हो तो हमें कमेंट में जरूर बताएं|इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर ज्वाइन हो सकते हैं |
इन्हें भी पढ़ें :- Chat Gpt Kya Hai और कैसे काम करता है |
RBI ने लॉन्च किया भारत का (e-Rupee)पहला डिजिटल रूपी।RBI launched First Digital Currency (e-Rupee)
Important Links :-
Join Our Telegram Group | CLICK HERE |
Join Our WhatsApp Group | CLICK HERE |
FAQ
करोना के किस वैरीअंट ने चीन में तबाही मचाई ?
करोना के Omicrone BF.7 वेरिएंट ने चीन में मचाई तबाही |
करोना से हम कैसे बच सकते हैं ?
हम करोना से संक्रमित ना हो इसके लिए हमें कुछ चीजों का पालन करना होगा | जैसे कि-
1. भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बचे
2. मार्क्स का हमेशा इस्तेमाल करें
3. सैनिटाइजर अपने साथ रखें
4. अगर आपने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है तो जरूर ले