केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2022 |Central Industrial Security Force(CISF) 2022 Recrtuitment

Spread the love

Rate this post

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2022

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने जारी किया 450 पदों पर भर्ती यह परीक्षार्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है | अगर आप भी 12वीं पास है और सरकारी नौकरी की खोज में है, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका होगा | आवेदन की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें |केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल के 122 पद और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के 418 पद के लिए आवेदन मांगा है |

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022- संपूर्ण विवरण

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 12वीं पास बच्चों के लिए सीआईएसएफ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर )और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए 540 पदों के लिए भर्ती जारी की है | जिसमें से 122 पद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए है और 418 पद हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए है | इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी को 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है |इसके अलावा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं कक्षा में पास होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त सेंटर से शार्ट हैंड टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है |

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022-अवलोकन

लेख विवरणCISF ASI स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल 10+2 भर्ती 2022
फॉर्म भरने की तारीख26/09/2022
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख25/10/2022
विभाग का नामकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF)
श्रेणीभर्ती
पद का नामअसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर ),हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल )
रिक्त पदों की संख्याकुल संख्या 450
आयु सीमा18 वर्ष से 25 वर्ष तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास एवं शार्ट हैंड टाइपिंग सर्टिफिकेट
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.cisfrectt.in/
नोटिफिकेशनclick here

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022 हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो दिनांक के साथ
  • 10वीं 12वीं अंकसूची
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • हस्ताक्षर

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022 हेतु आयु सीमा

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक है कोई भी अभ्यर्थी इस परीक्षा को देना चाहता है तो उनकी आयु इसके बीच होनी चाहिए और वह बच्चे ही इस फॉर्म को भर सकते हैं जिनका जन्म 26/10/1997 से 25/10/2004 के बीच का है | आयु में अधिकतम छूट की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें |

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022 हेतु योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी को 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है |इसके अलावा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं कक्षा में पास होने के साथ किसी मान्यता प्राप्त सेंटर से शार्ट हैंड टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है |आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदक छात्र शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए |

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022 हेतु आवेदन शुल्क

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में आवेदन हेतु आवेदन शुल्क जमा करना होता है जिसमें हर वर्ग के लिए कुछ शुल्क निर्धारित है |

  • ओवैसी और जनरल कैटेगरी के छात्रों को ₹100 का भुगतान करना होगा |
  • शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल्ड ट्राइब के छात्रों को ₹0 का भुगतान करना होगा |
  • सभी वर्गों की महिलाओं के लिए ₹0 भुगतान करना होगा |
  • आप फॉर्म की राशि की भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के द्वारा कर सकते हैं |

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022 हेतु हर वर्गों के लिए पदों की संख्या

पदों के नामGenOBCEWSSCSTTotal
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर)5731101608122
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)182112346129418

सीआईएसएफ(CISF) भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए सभी छात्रों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा जिससे वे आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे |

  • आवेदन हेतु छात्र को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म 26/092022 से लेकर 25/10/2022 तारीख तक भर सकते हैं |
  • आवेदक अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखें जो 3 महीने से ज्यादा पुरानी ना हो और उसमें दिनांक हो |
  • आवेदक को फॉर्म भरने से पहले पूरी नोटिफिकेशन पढ़ना आवश्यक है |
  • आवेदन सभी जरूरी दस्तावेज जैसे- आईडी प्रूफ ,जाति प्रमाण ,10वीं 12वीं की अंकसूची सभी एक साथ जमा कर ले |
  • फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सारी चीजों को दोबारा जरूर पढ़ें |
  • फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट जरूर निकालें |

इन्हें भी पढ़ें :PM Shri Yojna In Hindi| पीएम श्री योजना क्या है ?

NDA Syllabus 2022 In Hindi| |एनडीए सिलेबस इन हिंदी

सीआईएसएफ में कुल कितनी भर्ती है

सीआईएसएफ 2022 में कुल 450 पदों पर भर्तियां हैं जिसमें से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 112 पद और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए 418 पद है |


Spread the love

Leave a Comment