Bihar Civil Court Bharti 2022 : जैसे की हम सब जानते हैं बिहार में रोजगार की कमी हमेशा से रही है बल्कि बिहार ही नहीं भारत के हर राज्य में रोजगार की कमी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसका एक मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या भी है | बढ़ती जनसंख्या के कारण भारत में होने वाले परीक्षाओं में कंपटीशन भी बढ़ रहा है | यहां सरकारी नौकरी एक सपना सा बन जाता है | इस परीक्षा के भाग दौड़ के बीच युवाओं की उम्र कब बीत जाती है इसका पता ही नहीं चलता | इसी बीच आपके लिए खुशखबरी यह है कि बिहार सिविल कोर्ट ने अपने 7692 पदों पर के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है | अगर आप भी इसमें आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो इस पेज को पूरा पढ़ें जिसमें भर्ती से जुड़े संपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त होगी |

बिहार सिविल कोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह बताया है कि यह भर्ती 7693 पदों के लिए है जिसमें क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोड रीडर और चपरासी की भर्ती शामिल है | जिसकी आवेदन प्रक्रिया 20.09.2022 से लेकर 20.10.2022 तक रहेगी | जिसका विज्ञापन उनके ऑफिशल वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/patna पर 16 सितंबर या उससे पहले दिया जाएगा |
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती – अवलोकन
लेख विवरण | बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 |
फॉर्म भरने की तारीख | 20.09.2022 |
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख | 20.10.2022 |
विभाग का नाम | बिहार सिविल कोर्ट |
सन | 2022 |
श्रेणी | भर्ती |
पद का नाम | क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोड रीडर और चपरासी |
रिक्त पदों की संख्या | 7692 |
आयु सीमा | जल्दी जारी की जाएगी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
शैक्षणिक योग्यता | जल्दी जारी की जाएगी |
अधिकारिक वेबसाइट | https://districts.ecourts.gov.in/patna |
नोटिफिकेशन | English/Hindi |
फॉर्म भरने के लिए | CLICK HERE |
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा
बिहार सिविल कोर्ट के द्वारा शॉर्ट नोटिस में अभी आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी इनके ऑफिशल वेबसाइट पर 16 सितंबर से पहले जारी कर दी जाएगी |
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए योग्यता
योग्यता से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी बिहार सिविल कोर्ट के शॉर्ट नोटिस में नहीं दी गई है इस फोन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 सितंबर से पहले मिल जाएगी |
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
बिहार सिविल कोर्ट द्वारा जारी किए गे शॉर्ट नोटिफिकेशन में शुल्क से जुड़ी किसी भी बात को नहीं बताया गया जैसे कि हम सब जानते हैं हर वर्गों के लिए कुछ शुल्क निर्धारित होते हैं जिसकी संपूर्ण जानकारी आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 सितंबर से पहले मिल जाएगी |
पदों के हिसाब से संभावित रिक्तियां
पद का नाम | संभावित रिक्तियां |
---|---|
क्लर्क | 3325 |
स्टेनोग्राफर | 1562 |
कोड रीडर | 1132 |
कोड रीडर-सह-गवाही लेखक | 1673 |
बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
- बिहार सिविल कोर्ट भर्ती में आवेदन करने हेतु आवेदक को सबसे पहले इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा आवेदन करने की तारीख 20.09.2022 से लेकर 20.10.2022 तक है |
- आवेदन से जुड़ी सभी संपूर्ण जानकारी आपको इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 सितंबर से पहले मिल जाएगी |
इन्हें भी पढ़ें : Bihar SSC 3rd Graduate Level Combined Competitive Exam Date 2022 |बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जारी किया तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख
SBI Clerk Recruitment 2022 | एसबीआई ने निकाली बंपर भर्ती ,जानिए कैसे भरे फॉर्म, कौन कर सकता है आवेदन
F&Q
सिविल कोर्ट भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
सिविल कोर्ट भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/patna है |