दोस्तों हमें जानकारी हैं, की पिछले माह 15- 16 नवंबर को जी20 की 17th बैठक इंडोनेशिया में हुआ। इस बैठक में G 20 समूह देशों के अलावा कई देशों और संगठनों ने भाग लिया। इस बैठक में विश्व की आर्थिक, पर्यावरण, ऊर्जा, युद्ध जैसी कई समस्या पर विचार विमर्श किया गया।
G 20 की 18th में बैठक की अध्यक्षता भारत के द्वारा की जाएगी, जोकि भारत को 1 दिसंबर 2022 को औपचारिक रूप से मिली।
बैठक जी20 (2023) को लेकर सदस्य एवं आमंत्रित देशों के शेरपा की पहली बैठक 4 से 7 दिसंबर 2022 को राजस्थान उदयपुर में आयोजित हुई।

इस बैठक में 29 देशों के शेरपा ने भाग लिया।
उदयपुर शेरपा मीटिंग
यह बैठक 2023 G 20 सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित पहली बैठक है, जिसमें सदस्य एवं आमंत्रित देशों के शेरपा सम्मिलित होंगे।
विभिन्न देशों के शेरपा के इस बैठक का उद्देश्य G 20 (2023) सम्मेलन के मुख्य मुद्दा को तय करना, उस पर विचार विमर्श करना, जी-20 सम्मेलन की दिशा एवं दशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना।
इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत के द्वारा की जाएगी।
1st #G20 Sherpa meeting in Udaipur truly set the tone for a presidency that will be action-oriented as well as uniquely Indian 🇮🇳#G20India pic.twitter.com/ds3vSUlBRk
— G20 India (@g20org) December 8, 2022
शेरपा कौन होते हैं ?
शेरपा :- नेपाल तथा तिब्बत के पहाड़ों पर शेरपा जाति के लोग पाए जाते हैं, यह लोग पर्वत ऊपर चढ़ने वाले पर्वत रोही को रास्ता बताते, उन्हें गाइड करते, नए रास्ते का भी निर्माण भी करते, एक तरह से mentor की भूमिका निभाते हैं। इन्हें इन क्षेत्रों में काफी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता हैं।
ठीक इसी भांति यह शेरपा अपने स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करते, देश की ओर से संवाद करते, देश की अगुआई करते हैं।
यह अपने अपने राष्ट्राध्यक्ष के स्थान पर उपस्थित होते हैं।
ये वित्त मंत्री,केंद्रीय बैंकों के प्रमुख या कोई बड़े अधिकारी भी हो सकते हैं। 2021 इटली जी-20 बैठक के लिए भारतीय शेरपा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बने थे।
इंडोनेशिया, भारत तथा ब्राजील troika का समूह का निर्माण करेंगे।
Troika:- इस समूह में पिछला, वर्तमान तथा अगला जी20 को आयोजित करने वाले देश शामिल होते हैं।
भारत के जी-20 का थीम क्या है?
जी-20 बैठक 2023 का थीम वसुधैव कुटुंबकम् या one Earth, one family one future।
इस बैठक की प्रमुख मुद्दा :-
- तकनीकी हस्तांतरण
- महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर बल देना
- सतत विकास लक्ष्य को तेज क्रियान्वन जोर देना
- समावेशी एवं लोचशील विकास को बढ़ावा देना
इन मुद्दों के अलावा भारत 3F – Food Fuel Fertilizer पर विशेष ध्यान देगा।
इसके अलावा व्यापार, निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, जलवायु, पर्यटन, संस्कृति, आपदा जोखिम में कमी एवं रोकथाम, आतंकवाद, कृषि, शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा।
साथ ही इन सब से अलग एक मुद्दा UN, विश्व बैंक, IMF जैसे संस्था में बदलाव है।
इसके अलावा भारतीय शेरपा अमिताभ कांत निम्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर हुआ भू राजनैतिक (geopolitics) में बदलाव।
आयात – निर्यात system (Supply chain) का corona के कारण गड़बड़ हो जाना।
विश्विक ऋण की समस्या, करीब 70 से अधिक से अत्यधिक ऋण के कारण दिवालिया हो सकते हैं।
जलवायु परिवर्तन की समस्या पर ठोस कदम ।
उदयपुर की स्थापना
उदयपुर :- इसकी स्थापना सिसोदिया वंश राजा उदय सिंह -II के द्वारा 1559में किया गया।
इसे झीलों का शहर कहा जाता है।
यहां की प्रमुख झील –
- फतेहसागर
- पिछोला झील
- उदयसागर
- जयसमंद
- राजसमंद
- जजियान सागर
- स्वरूप सागर
- दूध तलैया झील
G20 (group ऑफ twenty)
इसकी स्थापना 26 सितंबर 1999 हुआ, यह विश्व की 85% जीडीपी, 75% व्यापार, 65% आबादी को नेतृत्व करती है।
इसके स्थापना का मुख्य उद्देशय उस समय के मौजूदा आर्थिक समस्याओं सुलझाने के लिए सदस्य देशों के वित्त मंत्री तथा केंद्रीय बैंकों की प्रमुख का बैठक करवाना।
बाद में वर्ष 2008 से सदस्य देशों के प्रमुख बैठक में शामिल होने लगे तथा वैश्विक विकास एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श करने लगे।
हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी, अगर हमसे कुछ गलती हुई हो तो हमें कमेंट में जरूर बताएं |इसी तरह की जानकारी पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर ज्वाइन हो सकते हैं |
इन्हें भी पढ़ें :- वैश्विक विमानन सुरक्षा सूचकांक 2022,भारत के रैंकिंग में बड़ा बदलाव।Global Aviation Safety Ranking 2022
हर घर गंगाजल परियोजना 2022,मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट।Har Ghar Gangajal Pariyojna 2022
Important Links :-
Join Our Telegram Group | Click Here |
Join Our WhatsApp Group | Click here |
FAQ
भारत के जी-20 का थीम क्या है?
जी-20 बैठक 2023 का थीम वसुधैव कुटुंबकम् या one Earth, one family one future।
जी-20 की स्थापना कब हुई ?
जी-20 की स्थापना 26 सितंबर 1999 में हुआ |
जी-20 की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
इसके स्थापना का मुख्य उद्देशय उस समय के मौजूदा आर्थिक समस्याओं सुलझाने के लिए सदस्य देशों के वित्त मंत्री तथा केंद्रीय बैंकों की प्रमुख का बैठक करवाना।